Tuesday, November 30, 2021

ग़ज़ल

ग़ज़ल

वैसे मैंने अभी तक किया तो नहीं।
प्यार "ज्ञानेश" करना ख़ता तो नहीं।।

आपको  जो भी  कहना था, सब कह दिया?
आपको हमसे अब कुछ , गिला तो नहीं।।

किस लिए मुझपे बाग़ी का इल्ज़ाम है।
झूठ को झूठ कहना,  ख़ता तो नहीं।।

तोहफातन फूल भेजे हैं, किसने हमें।
ये हमारी वफ़ा का, सिला तो नहीं।।

जाने क्यों उनकी नज़रों में, मुजरिम हैं हम।
जबकि कुछ हमसे ऐसा हुआ तो नहीं।

हमने दिल खोलकर रख दिया सामने।
यानि अब आपसे कुछ, छुपा तो नहीं।।

मैं दुआ जानता हूँ, पता तो करो।
उसके लब पे कहीं बद्दुआ तो नहीं।।

स्वरचित एवं मौलिक ग़ज़ल के समस्त ©® अधिकार सुरक्षित हैं।
ग़ज़लकार
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी
राजस्व एवं कर निरीक्षक

Sunday, November 28, 2021

नशा मुक्ति पर स्वरचित दोहे

नशा मुक्ति पर कुछ दोहे लिखे हैं-👇 
1-दुनिया में नशा मुक्ति का, हो कोई अभियान।
   जीवन  बचे  कलंक से,   समझो ए नादान।।
2- धूम्रपान से लाभ नहीं, खुद का भी नुक्सान।
    धूम्रपान को त्याग कर, मिलता है सम्मान।।
3- दिल से जो कोशिश करें, छोड़े वो धूम्रपान।
    जीवन सफल बनाइए , छोड़ कर धूम्रपान।।
4- नित नित  बढ़ती है सदा , गृह कलेश की बात।
    दिन काटे कटता नहीं ,  कटै नहीं ये रात।।
5- शराबी जब नशा करे , घर में करें उत्पात।
    तिल-तिल कर मिटती रहे, यह नारी की जात।।
6-खुशियाँ भी ओझल हुईं, सुख मिले नहीं चैन।
   जीवन दूभर हो रहा , दिन हो चाहे रैन।।
7-नशा बना अभिशाप है, हो शरीर का नाश।
   जगत में नशा आज तो, बना गले का फाँस।।
8-कलंक बने समाज में, नशा पाप का मूल।
   घुटन सी महसूस करे,चुभता जैसे शूल।।
9- छोड़ो नशा तुम आज से, करो प्रतिज्ञा आज।
     खुशियों से घर हो भरा, बैठो बीच समाज।।10-नज़रें बच्चों पर रखें, दियो उन्हें समझाय।
      संग नशे का है बुरा, निकट कभी ना जाय।।
11- नशा एक नासूर है, रहिए इससे दूर।
      मान घटे संसार में, साए भी हों दूर।।
12- करिए मदद ग़रीब की,अच्छे कीजै काम।
      ग़ैर का भी हो भला, हो अपना भी नाम।।
13-"ज्ञानेश" इस समाज में, कियो कोई सुधार।
      जीवन सफल बनाइए, कर कोई उपकार।।
            दोहाकार 
ज्ञानेश्वर आनन्द "ज्ञानेश" किरतपुरी
बसी किरतपुर
जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

Monday, November 1, 2021

ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी के दोहे



ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी के दोहे 

१- देने से घटता नहीं,  बढ़ता है दिन-रात।
     विद्या-धन संसार में , बाँट सके नहि भ्रात।।

२- जगत में भ्रष्टाचार का, फैला ऐसा जाल ।
    सत्य भुला कर मित्र भी, कुटिल चले है चाल।।
    
३ -भ्रष्टाचारी मौज करें, हैं परिश्रमी मलाल।
    शिक्षा के घोटाले में, लोभी फँसे दलाल।।

४- देखो निंदकों का तुम, दिल से करना मान।
    जिनसे भीतर छुपि कमी, का मिलता है ज्ञान।।

५- रोज नए प्रयोग काव्य, सिरजन का हो ध्यान।
    त्याग कुरीति  सँसार की, करो काव्य सोपान ।।
     
६- मिटे साँसारिक कुरीति, अरु दूर हो अज्ञान।
     सम्मान धनी का होवै, निर्धन का भी मान।।
    
***************************************
मजदूरों के दर्द पर "ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश" के दोहे

१- लॉकडाउन में फँस गए,  बेचारे मजदूर।
     खाने को भोजन नहीं, घर से हैं अति दूर।।

२- मालिक पल्ला झाड़ी कै, खड़े हुए हैं दूर।
     संकट की इन घड़ियों में, भूख बनी नासूर।।
      
३- प्रशासन कुछ करे नहीं, भूखे हैं मजदूर।
     पैदल चलने पर सभी, बेबस हैं मजबूर।।
     
 ४-घर जाने को वापसी, पैदल चले मजदूर।
    मिली उन्हें गाड़ी नहीं, पाँव हुए मजबूर।।
 
 ५- घर वापसी को पैदल, चल हुए चकनाचूर।
     पैरों में छाले पड़े, मंजिल है अति दूर।।
    

दोहा रचनाकार
ज्ञानेश्वर आनन्द "ज्ञानेश"
राजस्व एवं कर निरीक्षक
किरतपुर जिला बिजनौर
(उत्तर प्रदेश)

Sunday, October 31, 2021

प्यार करते हैं कोई ख़ता तो नहीं

प्यार करते हैं कोई ख़ता तो नहीं।
दिल में क्या है तुम्हारे पता तो नहीं।।

आज आँखों से आँखे मिला लीजिए।
कल कहां हों किसी का पता तो नहीं।।

तुमने कितना कुछ मुझको कह तो दिया।
पर किसी बात का मुझे,अब गिला तो नहीं।।

स्वरचित एवं मौलिक रचना
ज्ञानेश्वर आनन्द "ज्ञानेश" किरतपुरी
राजस्व एवं कर निरीक्षक

Thursday, October 14, 2021

कुदरत नहीं मिलती उसे, कुदरत नहीं मिलती।
जिस शख्स के सीने में, मुहब्बत नहीं मिलती।।
शायर
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी

ग़ज़ल का मतला

इस सूरत भी दुनिया में अब, ऐब छुपाए जाते हैं।
चाँद से उजले दामन पर कुछ, दाग़ लगाए जाते हैं।।
शायर
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी

Friday, October 1, 2021

"स्वच्छ भारत अभियान"

स्वच्छ भारत अभियान चलेगा,  
जन-जन में यह पैगाम मिलेगा।  
स्वच्छता का जीवन आधार बनेगा, 
अपना नगर स्वच्छ और साफ रहेगा। 
कूड़ा करकट  भी नहीं मिलेगा,   
जब स्वच्छ भारत अभियान चलेगा।  
अपने घर सभी कूड़ादान रखेंगे, 
पालिका कूड़ा गाड़ी में ही डालेंगे। 
भारत को विकसित करने को, 
आपस में स्नेह और प्यार बढे़गा।  
दूषित भावनाओं का प्रसार मिटेगा, 
"भारती" को सब का साथ रहेगा।  
रचनाकार 
ज्ञानेश्वर आनन्द  "ज्ञानेश" 
राजस्व एवं कर निरीक्षक 
©® All Rights Reserved me. ...

Tuesday, September 7, 2021

एक थैली के चट्टे-बट्टे

एक थैली के चट्टे-बट्टे

लोक लुभावन करते वादे और मूर्ख बनाते जनता को।
सब एक थैली के चट्टे-बट्टे हैं नहीं सुहाते जनता को।।
सब अपनी झोली भरते हैं जनता का ये क्या करते हैं।
पाँच साल तक खून चूसते कुछ नहीं बताते जनता को।।
बेशर्मी इनकी देखो कैसे वोट मांगते फिर जनता से।
एक दूजे पर दोषारोपण कर फिर धता बताते जनता को।।
पहले तो कुछ कर ना सके अब नये वादे करते जनता से।
महँगाई का रोना रोकर सब्ज बाग दिखाते जनता को।।
पढ़-लिख के भी पकौड़े तले तो क्या फायदा है पढ़ने का।
रोजगार को चौपट कर अब स्वप्न दिखाते जनता को।।
सरकारी सम्पत्तियाँ बेचकर पेट पालने वालों को देखो।
"ज्ञानेश"अपनों का हित साधने वाले तड़पाते जनता को।।
रचनाकार
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी
राजस्व एवं कर निरीक्षक

Saturday, June 19, 2021

शे'र

इक ख़्याल उनका ज़हन में तो आया मगर। 
उनके ख़्याल ने शायद मुझे  तरसाया बहुत।। 
शायर 
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी

Saturday, May 22, 2021

ये दिल मचलता क्यों है।

ग़ज़ल
 १२२  १२२२   २२१२   २१२२
उसे देखकर ये दिल यूँ मचलता क्यों है।
तिरे आने से पहले दिल सँभलता क्यों है।।

तिरी याद आती है जब मुझे तन्हाई में।
इश्क़ की गर्मी से बदन जलता क्यों है।।

जब उसे मुझसे दूर ही जाना था तो।
प्यार आँखों से दिल में उतरता क्यों है।।

भोली सी सूरत क्या-क्या ज़ुल्म ढ़ाती है।
मेरा हर एक बोल उसे अख़रता क्यों है।

दुनिया जिसे नाहक बुरा समझती है।
ये इश्क़ ए जूनून दिल में पलता क्यों है।।

जब कोई उसकी बात करता है "ज्ञानेश"।
ये दिल टूट कर इतना बिखरता क्यों है।।

          ग़ज़लकार
ज्ञानेश्वर आनन्द "ज्ञानेश" किरतपुरी
राजस्व एवं कर निरीक्षक
ग़ज़ल के ©® सर्वाधिकार सुरक्षित हैं।

Friday, May 21, 2021

"अपनों को खोया है"

संवेदना भरी  ग़ज़ल
"अपनों को खोया है"

इस जहां में जिन्होंने अपनों को खोया है।
दिल पर पत्थर रखकर वो बहुत रोया है।।

कल तलक जिसको सामने बैठे देखा था।
कोरोना ने अपनों को दूर कर कैसे खोया है।।

सपना सा लगता है कल ही की तो बात है।
खाने को रोज की तरह हाथ अपना धोया है।।

आज अपने भी नहीं अपने दिखाई दे रहे हैं।
आज उसी का नाम उसने दिलों पर बोया है।।

जिंदगी कैसे-कैसे इम्तिहान लेती है "ज्ञानेश"।
चुन चुन कर यादों को मोती सा पिरोया है।।

ग़ज़लकार
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी
राजस्व एवं कर निरीक्षक
ग़ज़ल के समस्त अधिकार ©® सुरक्षित हैं।

Saturday, May 8, 2021

मफ़-ऊ-ला-त    फ़ा-इ-ला-तुन  फ़ा-इ-लुन
२२२१     २२२१       २१२२          २१२

ग़ज़ल

मिलने आज वो हमसे मित्र पुराने आए हैं।
फिर वो हमसे नज़दीकियाँ  बढ़ाने आए हैं।।

अदब से दूर तलक नहीं है वास्ता जिनका।
बातें शऊर की वो हमको सिखाने आये हैं।।

पता नहीं खुद ही हमसे रूठ बैठे थे मियां।
सुना है अब उनके होश ठिकाने आये हैं।।

पता जिनको नहीं है खुद के हालातों का।
वो हाल तकदीर का मेरी बताने आये हैं।।

जो कभी बोलने को भी नहीं तैयार थे हमसे।
आज वो फिर हमारा दिल लुभाने आये हैं।।

जिनकी फितरत है दूसरों को दोषी करार की।
कोई इल्जाम क्या वो फिर लगाने आये हैं।।

भरोसा अब नहीं रहा हमें जिनकी बातों पर।
नया वो दाव कोई हम पर आजमाने आये हैं।।

"ज्ञानेश" उसने तो हमें ठुकरा ही दिया था।
सुना है फिर से वो हमको मनाने आये हैं।।

ग़ज़लकार
ज्ञानेश्वर आनन्द "ज्ञानेश" किरतपुरी
स्वरचित एवं मौलिक रचना के समस्त अधिकार सुरक्षित हैं। © ®

ग़ज़ल

फायलातुन- फायलातुन - फऊलुन -फऊलुन - मुतदारिक 
ग़ज़ल
अब हमें अपना मुकद्दर बनाना पड़ेगा।।
कुछ पाने को हाथ-पांव चलाना पड़ेगा।।

तुम गीतों में आनन्द तो चाहते हो मगर।
तुम्हें तरन्नुम से ग़ज़लों को गाना पड़ेगा।।

तुम्हें रश्मे उल्फत बढ़ाने से पहले मेरी जाँ।
दिल में मुहोब्बत का परचम लहराना पड़ेगा।।

मुश्किल में कुछ भी दिखाई नहीं देता अक्सर।
इस दिल की आंखों पे चश्मा लगाना पड़ेगा।।

खुदा का करम है या है मेरा ये मुकद्दर।
अब जिंदगी में मेरी तुमको आना पड़ेगा।।

क्या खबर थी के वबा फैलेगी "ज्ञानेश"।
कोरोना से घरों में सिमट जाना पड़ेगा।।

ग़ज़लकार
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी
स्वरचित एवं मौलिक रचना के समस्त अधिकार सुरक्षित हैं। © ®