स्वच्छ भारत अभियान चलेगा,
जन-जन में यह पैगाम मिलेगा।
स्वच्छता का जीवन आधार बनेगा,
अपना नगर स्वच्छ और साफ रहेगा।
कूड़ा करकट भी नहीं मिलेगा,
जब स्वच्छ भारत अभियान चलेगा।
अपने घर सभी कूड़ादान रखेंगे,
पालिका कूड़ा गाड़ी में ही डालेंगे।
भारत को विकसित करने को,
आपस में स्नेह और प्यार बढे़गा।
दूषित भावनाओं का प्रसार मिटेगा,
"भारती" को सब का साथ रहेगा।
रचनाकार
ज्ञानेश्वर आनन्द "ज्ञानेश"
राजस्व एवं कर निरीक्षक
©® All Rights Reserved me. ...