Sunday, October 31, 2021

प्यार करते हैं कोई ख़ता तो नहीं

प्यार करते हैं कोई ख़ता तो नहीं।
दिल में क्या है तुम्हारे पता तो नहीं।।

आज आँखों से आँखे मिला लीजिए।
कल कहां हों किसी का पता तो नहीं।।

तुमने कितना कुछ मुझको कह तो दिया।
पर किसी बात का मुझे,अब गिला तो नहीं।।

स्वरचित एवं मौलिक रचना
ज्ञानेश्वर आनन्द "ज्ञानेश" किरतपुरी
राजस्व एवं कर निरीक्षक

Thursday, October 14, 2021

कुदरत नहीं मिलती उसे, कुदरत नहीं मिलती।
जिस शख्स के सीने में, मुहब्बत नहीं मिलती।।
शायर
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी

ग़ज़ल का मतला

इस सूरत भी दुनिया में अब, ऐब छुपाए जाते हैं।
चाँद से उजले दामन पर कुछ, दाग़ लगाए जाते हैं।।
शायर
ज्ञानेश्वर आनन्द ज्ञानेश किरतपुरी

Friday, October 1, 2021

"स्वच्छ भारत अभियान"

स्वच्छ भारत अभियान चलेगा,  
जन-जन में यह पैगाम मिलेगा।  
स्वच्छता का जीवन आधार बनेगा, 
अपना नगर स्वच्छ और साफ रहेगा। 
कूड़ा करकट  भी नहीं मिलेगा,   
जब स्वच्छ भारत अभियान चलेगा।  
अपने घर सभी कूड़ादान रखेंगे, 
पालिका कूड़ा गाड़ी में ही डालेंगे। 
भारत को विकसित करने को, 
आपस में स्नेह और प्यार बढे़गा।  
दूषित भावनाओं का प्रसार मिटेगा, 
"भारती" को सब का साथ रहेगा।  
रचनाकार 
ज्ञानेश्वर आनन्द  "ज्ञानेश" 
राजस्व एवं कर निरीक्षक 
©® All Rights Reserved me. ...