Saturday, September 24, 2022
ग़ज़ल क़ाफिया -अत रदीफ - नहीं मिलती।। रुक्न २२१२ २२१२ २२१२ २२ कुदरत नहीं मिलती उसे, कुदरत नहीं मिलती। २ जिस शख्स के सीने में, मुहब्बत नहीं मिलती।। जो ख़र्च से बचता है, ज़रूरत की जगह भी। २ उस शख़्स के घर में कभी, बरकत नहीं मिलती।। हर दुख पे खड़ा रहता है, एक और नया दुख। २ उफ़्फ़ , रंज़ो अलम से हमें, राहत नहीं मिलती।। दो ज़ानू हुआ बैठा, मिलेगा तुम्हें अक्सर। २ उस फूल के जैसी कहीं, आदत नहीं मिलती।। हर शख़्स में बस आग, मुहब्बत की मिली है। २ मुझको किसी सीने में भी, नफरत नहीं मिलती।। मक्ता बतौरे खास माँ-बाप से बेटों को जो मिलती है, वो.."ज्ञानेश"। २ माँ-बाप को बेटों से, सहूलत नहीं मिलती।। ग़ज़लकार ज्ञानेश्वर आनन्द "ज्ञानेश" किरतपुरी राजस्व एवं कर निरीक्षक नगर पालिका परिषद बसी किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश सम्पर्क सूत्र- 9719677533 Email id- gyaneshwar533@gmail.com स्वरचित एवं मौलिक ग़ज़ल के समस्त ©® अधिकार सुरक्षित हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
महोदय मेरे ब्लॉग पर पब्लिक कमेंट कैसे प्राप्त होंगे?
कृपया मार्गदर्शन करें धन्यवाद